Skip to main content

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का लखनऊ में रोड शो आज, मां पूनम सिन्हा के लिए मांगेंगी वोट

 


                    



  • कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम को सपा-बसपा गठबंधन ने लखनऊ से बनाया है उम्मीदवार

  • भाजपा से उम्मीदवार गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है मुकाबला


लखनऊ. उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में उनकी बेटी और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज (शुक्रवार) दोपहर बाद रोड शो करेंगी। सोनाक्षी का रोड शो समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुरू होगा, जो शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा का पूरा परिवार नजर आएगा।




ये भी पढ़ें


 https://naitikbharat.page/FffZ0K.html




इससे पहले पूनम सिन्हा के नामांकन के समय पति शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद थे। पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने नामांकन के बाद रोड शो में भी हिस्सा लिया था। गुरुवार को शत्रुघ्न ने लखनऊ में एक सभा को भी संबोधित किया।


पूनम सिन्हा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है। पूनम को उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों की बदौलत उन्हें लखनऊ से जीत मिलेगी। 


Popular posts from this blog

भूटान के राजा और पीएम मोदी की मुलाकात

नयी दिल्ली... . जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक का भारत दौरा. पीएम मोदी ने भूटान के राजा का स्वागत किया...

कार में पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए भी सीटबेल्ट अनिवार्य, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : अब कार में बैठने वाले हर यात्री को सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन में पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी सीटबेल्ट को अनिवार्य कर दिया है। टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने कार में पिछली सीट पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "अब कार में बैठे सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा।" नितिन गडकरी ने कहा, "साइरस मिस्त्री के निधन के बाद आज सरकार ने पिछली सीट के यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पिछली सीट के लिए भी सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है। सीटबेल्ट न पहनने पर होगा बीप साउंड एक मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, "साइरस मिस्त्री की एक कार दुर्घटना में मौत के बाद हमने निर्णय लिया है कि वाहनों में भी पीछे की सीटों के लिए सीटबेल्ट बीप सिस्टम होगा।" टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद विशेषज्ञों ने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ................

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं. गोरखपुर दौरे के दौरान जनता की समस्याएं सुनते और गोरखनाथ मंदिर में गायों को गुड़ एवं चना खिलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...