Skip to main content

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं- मायावती

                                                  


लखनऊ | बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस पर सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी वोट के लिए नकली अंबेडकरवादी बनने की कोशिश कर रही है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस भी सपा और बसपा गठबंधन के बारे में भाजपा की तरह अनाप-शनाप भाषा बोलने लगी है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि ये दोनों पार्टियां अंदरखाने एक होकर यूपी में यह चुनाव लड़ रही हैं। 


 


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ही अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इससे साफ हो जाता है कि ये दोनों दल नहीं चाहते कि देश में जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक एवं पूंजीवादी व्यवस्था के शिकार लोग केंद्र व राज्यों की सत्ता में आसीन हों। मायावती ने कहा कि कांग्रेस मुलायम सिंह यादव द्वारा मोदी को संसद में आशीर्वाद देने की बात कहती है। इसके बारे में पूरा देश जानता है कि अपनी पक्की उम्र में उस दिन वह कहना कुछ और चाहते थे और कह दिया कुछ। इनकी मंशा मोदी को आशीर्वाद देने की बिल्कुल नहीं थी, यह सभी जानते हैं। 


Popular posts from this blog

भूटान के राजा और पीएम मोदी की मुलाकात

नयी दिल्ली... . जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक का भारत दौरा. पीएम मोदी ने भूटान के राजा का स्वागत किया...

कार में पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए भी सीटबेल्ट अनिवार्य, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : अब कार में बैठने वाले हर यात्री को सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन में पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी सीटबेल्ट को अनिवार्य कर दिया है। टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने कार में पिछली सीट पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "अब कार में बैठे सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा।" नितिन गडकरी ने कहा, "साइरस मिस्त्री के निधन के बाद आज सरकार ने पिछली सीट के यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पिछली सीट के लिए भी सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है। सीटबेल्ट न पहनने पर होगा बीप साउंड एक मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, "साइरस मिस्त्री की एक कार दुर्घटना में मौत के बाद हमने निर्णय लिया है कि वाहनों में भी पीछे की सीटों के लिए सीटबेल्ट बीप सिस्टम होगा।" टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत के बाद विशेषज्ञों ने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ................

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं. गोरखपुर दौरे के दौरान जनता की समस्याएं सुनते और गोरखनाथ मंदिर में गायों को गुड़ एवं चना खिलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...