सीबीएसई बोर्ड में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उनका परिणाम अधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।
CBSE की चेयरमैन अनिता ने घोषणा करते हुए कहा कि 8.7 लड़कियां, 79.5 प्रतिशत लड़के और 83.3% ट्रांसजेंडर पास हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसबार 10 रीजन एग्जाम करवा रहे थे, अगली बार से 16 रीजन में एग्जाम होगा। 12वीं की परीक्षा में कुल 83.4 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। रेकॉर्ड टाइम में नतीजे घोषित किए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस बार 12वीं की परीक्षा में हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया। इन्होंने 500 में से 499 नंबर हासिल किया है। हंसिका डीपीएस मेरठ रोड की छात्र हैं और गाजियाबाद में रहती हैं। करिश्मा मुजफ्फरनगर की छात्रा हैं।
आपको बताते जाए कि परिणाम की संभावित तारीख 13 से 17 मई बताई जा रही थी, लेकिन अब परिणाम तय समय से पहले जारी कर दिया गया है। सभी जोनों का एक साथ रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 5 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस बार CBSE ने सभी जोन्स के नतीजे एकसाथ घोषित कर दिया है। करीब 13 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था।