Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2019

महिला ने दिया चार बच्चों को जानम

           लखनऊ के हर्षा अस्पताल में महिला ने दिया चार बच्चो को जन्म दिया लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में स्थित में है हर्षा अस्पताल।। डाक्टरो की कड़ी मेहनत से हुई महिला की डिलीवरी हुई महिला और उसके 4 जन्मे बच्चे पूरी तरह स्वास्थ्य कल दोपहर भर्ती हुई थी गर्भवती महिला बाराबंकी की रहने वाली रिहाना 28 साल ने जन्मे 4 बच्चे जुडवा गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर आशा मिश्रा ने बड़ा ऑपरेशन कर पाई सफलता  

पिता का आशीर्वाद अपनों का साथ और कड़ी मेहनत कोई भी आस्मां की उचाईयों को छू सकता है - रजा

                        रजा की कुल ३ यूनी सलूंन हैं जो की रजजीपुरम, हज़रतगंज,और चौक में हैं। यही नहीं रजा को लोरेआल, वेल्ला, मैट्रिक्स जैसी जानी मणि कंपनियों ने श्रेष्ठ व्यापारी और हेयर ड्रेसर जैसे खिताबों से सम्मानित किया है | रजा से उनकी सफलता का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा की वह एक गरीब परिवार से थे उनके पिता मुज़फ़र अहमद के आर्शीवाद से और अपनों के साथ ने उन्हें दिन रात मेहनत कर यहाँ तक पहुंचा दिया | उन्होंने यह भी कहा की कोई भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं है वह चाहे तो तरक्की को हासिल कर सकता है पर उसे इसके लिए पूर्ण रूप से मेहनत करनी होगी तब वह दी दूनी रात चौगुनी तरक्की कर सकेगा । रजा की उम्र अभी २५ साल हैं वह अभी और भी पर्लर्र खोलेंगे जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को रोज़गार मिल सके और लोग अपने हुनर दिखा सकें फिहाल उनके पास २५ लोगों का स्टाफ़ हैं । रजा ने अपनी ट्रेनिंग जावेद हबीब से की है रजा इस कार्य में २००७ में आए है रजा को अभी हाली में मोनिका बेदी द्वारा बेस्ट हैयर डरेस्सेर काअवार्ड मिला है और वह कुछ हिन्दी फ़िल्मों में भी मकेप का काम किया है।रजा के यहाँ आदमी और औरत सभी के लिये अ

*आज के समय में लोग रियल-सिनेमा पसंद करते हैं। - सुप्रिया गौतम

                                 लखनऊ । वो जमाना अब चला गया, जब प्यार का खिलवाड़ खेल कर लड़की को रोता छोड़ लड़के निकल लेते थे। अब लडकियां भी सबक सिखाना जान गयी हैं। फिल्म कम ऑन यार में कुछ ऐसा ही किरदार निभा रही हैं, कानपुर की मिस ब्यूटी रह चुकी सुप्रिया गौतम। बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू कर रही सुप्रिया गौतम इससे पहले मास कॉम की छात्रा थीं। इमेज आर्ट क्रिएशन्स प्रोडक्शन में अपने इंटर्नशिप के दौरान ही अभिनय की हसरत को परवान चढ़ता देख रही सुप्रिया को अब इसी में अपना एक मुकाम बनाना है। फिल्म के शूट के दौरान सुप्रिया अपने अन्य कलाकार साथियों को भी सहयोग करती हैं। एक गाने के शूट पर हमारे संवाददाता से हुए मुलाकात में सुप्रिया ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका दमदार रोल है। पहले फिल्म में ही उनको नशाखोरी से लेकर हॉट शॉट दृश्यों का जो भरपूर मौका मिला उसको लेकर भी वो काफी रोमांचित हैं। अंग प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने बेबाकी से बोला कि आज के समय में लोग रियल-सिनेमा पसंद करते हैं, ऐसे में मुझे कहानी के अनुरूप चलना होता है और बतौर कलाकार मैं इसमें कोई कमी नहीं छोड़त

अड्मिशन ओपन जल्द ही नया बैच की शुरुआत नीचे दिए नम्बर पर सम्पर्क करे

जीत के बाद लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे मोदी और अमित शाह

        लोकसभा चुनाव 2019 में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। प्रचंड जीत के बाद आज सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। प्रचंड जीत की बधाई देने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए दोनों नेता दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। आडवाणी से मुलाकात के बाद दोनों नेता मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर गए। गौरतलब है कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'प्रचंड लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और 'नये भारत' के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। चुनाव आयोग से मिल रहे नतीजों के मुताबिक *भाजपा अब तक 290 सीटें जीत चुकी है और 13 सीटों पर आगे चल रही है।

रायबरेली में कल हुई हिंसा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी में रोड शो से पहले पहुंची रायबरेली के जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन। सदर विधायक अदिती सिंह भी घायल होने के बावजूद प्रियंका गांधी के साथ हैं।

मेरे सभी देशवासियों को रमज़ान का पवित्र महीना मुबारक़ हो।

                                                                       अल्लाह सभी की दुआओं को कबूल करें। देश के लोगों में मौहब्बत व सौहार्द हो। एक दूसरे की खुशी व सलामती की दुआ मांगे। निवेदक: पंकज मिश्रा एडवोकेट,रजत मिश्रा एडवोकेट के साथ समस्त प्रदेशवासी।

जानिए कौन है वो शख्सियत जिसको वोट डालने के बाद प्रियंका ने लगाया गले

                                                                                                                                                  90 साल की बुजुर्ग महिला ज्वाला देवी को लगाया गले-प्रियंका वाड्रा दिल्ली।  देश में आज छठे चरण के मतदान हो रहे है आज राजधानी दिल्ली में आम आदमी से लेकर देश के राष्ट्रपति तक हर कोई लोकतंत्र के इस पर्व का जश्न मना रहा है सभी वोट डालने जा रहे हैं. . आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोदी एस्टेट अपना वोट डालने पहुंचीं, तो हर किसी की नज़र एक बुजुर्ग महिला पर गई. जिनसे पोलिंग बूथ के बाहर आते ही प्रियंका ने बात की और उन्हें गले लगाया।              

साई मोबाइल की तरफ से देश वासियों को रमजान की हार्दिक शुभकामनाएं। (शेलेन्द्र प्रजापति सूरज)

                                

इन्तेजार खत्म आज आ रहा है आपके बीच अर्जित अग्रवाल का यूट्यूब सॉन्ग म्यूजिकल स्वैग।

                               

<noमेरे सभी देशवासियों को रमज़ान का पवित्र महीना मुबारक़ हो। title>

                                                                                                                          अल्लाह  सभी की दुआओं को कबूल करें। देश के लोगों में मौहब्बत व सौहार्द हो। एक दूसरे की खुशी व सलामती की दुआ मांगे। निवेदक: पंकज मिश्रा एडवोकेट,रजत मिश्रा एडवोकेट के साथ समस्त प्रदेशवासी।                                                                                                                                           

जल्द आ रहा है आपके बीच अर्जित अग्रवाल और उनकी टीम का म्यूज़िकल स्वैग गाना लॉन्चिंग तारिक 11 मई 2019

                                                                                                                                                                                                                 

अब मोदी पान आपके अपने शहर लखनऊ में आकर्षण का केंद्र

                                                                                                                                         राजधानी वैसे भी कयी दशकों से खान पान को लेकर बहुत मशहूर है यहाँ विभिन तरीक़ों के लज़ीज़ पकवान और ज़ायक़े बाहरी लोगों को आकर्षित करते है।  वैसे तो लखनऊ पान के लिये बहुत प्रसिद्ध है मगर आज कल हज़रतगंज के परिवर्तन चौराहा के पास में तुलसी सिनेमा का मोदी पान भंडार वह घंटा पान वाला बहुत प्रसिद्ध है।यह नाम उनकी दुकान पर लगे घंटा की वजह से पड़ा है यहाँ आपको हर प्रकार के पान मिलेंगे जिसमें मोदी मीठा पान बहुत प्रसिद्ध है हर बार पान देने के साथ घंटा बाजना एक अलग तरीक़ा लोगों को ख़ूब भाता है घंटा लगाने का आइडीया उन्हें चंद्रिका देवी मंदिर से आया । अनिल मोदी ने बताया की २५ वर्ष से यहाँ दुकान चला रहे है और उनके पास १० रुपय से लेकर ५० रुपय तक की क़ीमत तक का पान है वह पान बनाने के लिये देसी , दससोंरी , महोबा , सोफ़ीय , बनारसी अदि पान के पतों का इस्तिमाल करते है इसके सिवा उनके यहाँ उनके द्वारा बनाये गाएँ अनेक पान है जिसेमें माँगो पान वह और भी अलग अलग पान है जो लोगों क

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ अर्जुन रामपाल ने पोस्ट की रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही है खूब वायरल

                         बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं. बहुत जल्द उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में प्रेग्नेंसी के दिनों में अर्जुन रामपाल उनका पूरा ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं. अर्जुन रामपाल ने बेबी के अनाउंसमेंट के बाद पहली बार अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ एक खूबसूरत सेल्फी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है. अर्जुन रामपाल की इस सेल्फी में दोनों ही गॉगल्स लगाए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके सात ही फैंस गर्लफ्रेंड के साथ उनकी इस सेल्फी को लेकर कमेंट बॉक्स में खूब तारीफें भी कर रहे हैं. तस्वीर को पोस्ट करते हुए अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा है, "समर वाइव्स."  

स्कूल -कॉलेजों के बाहर मनचलों का डेरा ,नहीं लग रहा लखनऊ पुलिस का फेरा

लखनऊ | राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छेड़खानी की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है जिसके चलते स्कूल व् कालेज जाने वाली बच्चियां व् महिलाये आये दिन छेड़खानी की वारदात का शिकार हो रही है | छेड़खानी करने वाले मनचले कालेज व् स्कूल के बाहर या आस पास की दूकान पर डेरा जमाये रहते है | एसएसपी कलानिधि नैथानी के कड़े निर्देशों के बाद यूपी 100 की पीआरवी अथवा स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी तैनात रहते थे , हाल ही में हो रहे लोकसभा चुनाव में विशेष ध्यान की वजह से पुलिसकर्मियों का समय न दे पाना ही घटना होने का कारण बन गया है जिसने शोहदों के दिल से पुलिस के दर को खत्म कार दिया है | लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजेन्द्र नगर, नाका कोतवाली ,अलीगंज ,विकासनगर ,गुडम्बा ,जानकीपुरम सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल व्मे कॉलेजों के मेंन गेट पर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है | जिसके चलते अभिभावकों को भी अपने बच्चों की चिंता रहती है साथ ही वह किसी भी अप्रिय घटना को लेकर भी परेशान रहते है गौरतलब हो राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में कार सवार मनचलों ने स्कूल से घर जा रही महिला व् उसकी बेटी से छेड़

सलमान के नाम पर हो रही थी ठगी, दबंग खान ने फैन्स को किया आगाह

  बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अपने आसपास होने वाले फ्रॉड से काफी सतर्क रहना पड़ता है. कई लोग और समूह बॉलीवुड सेलेब्स के नाम पर ठगी और फ्रॉड करते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया. सुपरस्टार सलमान खान ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर की तस्वीर शेयर की जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि इवेंट को सलमान का ब्रांड बीइंग ह्यूमन आयोजित कर रहा है और सलमान इस शो के होस्ट होंगे. सलमान खान ने पोस्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "न तो मैं और न बीइंग ह्यूमन किसी भी तरह से इस इवेंट से जुड़े हुए हैं." जानकारी के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहा था जहां सलमान खान के शो में आने और इसे होस्ट करने की बात कहकर लोगों ने पैसा लिया जा रहा था. लोगों से पैसे ऐंठने के लिए बाकायदे इस विज्ञापन को अखबार में भी प्रकाशित किया गया था.

विकराल स्थिति को देखते भुवनेश्वर कोलकाता एयरपोर्ट किया गया बंद

                                 चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा की तट की तरफ बढ़ रहा है। वैसे समाचार है कि फानी ने गति पकड़ ली है व इसकी गति बढ़कर 23 किलोमीटर प्रति घंटा हो चली है। फानी के शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट से टकराने की आसार थी, लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्रातः काल 8-10 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर पहुंच सकता है। चक्रवात से ओडिशा के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के भी प्रभावित होने की आसार है। चक्रवाती तूफान फानी की चपेट में ओडिशा की गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर व बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय जिले आ सकते हैं।पश्चिम बंगाल के पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिणी व उत्तरी 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झारग्राम व कोलकाता जिलों के साथ ही आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम व विजयनगरम जिलों के भी इससे प्रभावित होने की संभावना है । फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव व 52 शहर प्रभावित होंगे । प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 15 जिलों में निचले इलाकों से 11 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया । च

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का लखनऊ में रोड शो आज, मां पूनम सिन्हा के लिए मांगेंगी वोट

                        कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम को सपा-बसपा गठबंधन ने लखनऊ से बनाया है उम्मीदवार भाजपा से उम्मीदवार गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है मुकाबला लखनऊ.  उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में उनकी बेटी और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज (शुक्रवार) दोपहर बाद रोड शो करेंगी। सोनाक्षी का रोड शो समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुरू होगा, जो शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा का पूरा परिवार नजर आएगा। ये भी पढ़ें   https://naitikbharat.page/FffZ0K.html इससे पहले पूनम सिन्हा के नामांकन के समय पति शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद थे। पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने नामांकन के बाद रोड शो में भी हिस्सा लिया था। गुरुवार को शत्रुघ्न ने लखनऊ में एक सभा को भी संबोधित किया। पूनम सिन्हा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है। पूनम को उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों की बदौलत उन्हें लखनऊ से जीत मिलेगी। 

हो रहे परिवर्तनों के लिए तैयार रहे मिडिया ,गुणवत्ता पर विशेष काम हो -विधानसभा अध्यक्ष

अंतरर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कैफ़ी आज़मी सभागार में पत्रकारों के मुद्दों पर हुआ सेमिनार का आयोजन। लखनऊ : समाज में परिवर्तन के साथ ही पत्रकारिता में भी परिवर्तन होंगे और इनका स्वागत किया जाना चाहिए। परिवर्तनों को हमेशा खराब ही मानने की प्रवृत्ति से बचना होगा। अक्सर परिवर्तन सार्थक भी होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने अंतरर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर एक मई को इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की ओर से राजधानी लखनऊ के कैफी आजमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि समाज के अन्य क्षेत्रों की ही तरह पत्रकारिता के सामने चुनौतियां हैं और हमें चुनौतियों के बीच ही अपना काम करना है। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों का काम श्रमिक की जीवनदशा सुधारने, उन्हें बेहतर काम करने की परिस्थितियां दिलाने के साथ उनकी गुणवत्ता में सुधार लाना भी है।  श्रमिक दिवस के मौके पर आईएफडब्लूजे प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी और यूपीडब्लूजे अध्यक्ष भास्कर दुबे के नेतृत्व में प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं- मायावती

                                                   लखनऊ | बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस पर सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी वोट के लिए नकली अंबेडकरवादी बनने की कोशिश कर रही है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस भी सपा और बसपा गठबंधन के बारे में भाजपा की तरह अनाप-शनाप भाषा बोलने लगी है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि ये दोनों पार्टियां अंदरखाने एक होकर यूपी में यह चुनाव लड़ रही हैं।    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ही अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इससे साफ हो जाता है कि ये दोनों दल नहीं चाहते कि देश में जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक एवं पूंजीवादी व्यवस्था के शिकार लोग केंद्र व राज्यों की सत्ता में आसीन हों। मायावती ने कहा कि कांग्रेस मुलायम सिंह यादव द्वारा मोदी को संसद में आशीर्वाद देने की बात कहती है। इसके बारे में पूरा देश जानता है कि अपनी पक्की उम्र में उस दिन वह कहना कुछ और चाहते थे और कह दिया कुछ। इनकी मंशा मोदी को आशीर्वाद देने की बिल्कुल नहीं थी, यह सभ

रायबरेली / सपेरों की बस्ती में प्रियंका कोबरा के बच्चे को हाथ में उठाकर खेलती नजर आईं; शिकायत दर्ज

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रचार के लिए पहुंचीं हैं प्रियंका गांधी सपेरों के बस्ती में उनसे मुलाकात कर जानी समस्याएं, सापों को भी हाथ से उठाया रायबरेली.  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के चुनावी प्रचार के लिए रायबरेली पहुंची हैं। गुरुवार की दोपहर उन्होंने सपेरों की बस्ती हंसापुरवा का दौरा किया। यहां उन्होंने एक सपेरे से बात की, इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में सांप उठाया और उससे खेलते नजर आईं। लेकिन, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। एनिमल वेलफेयर बोर्ड के अधिकारी जयप्रकाश सक्सेना ने प्रियंका के खिलाफ डीएम के यहां शिकायत दर्ज कराई है।  ये भी पढ़ें हाथ में उठाकर सांप से खेलने लगीं प्रियंका प्रियंका ने गांव में सपेरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जाना। प्रियंका ने हाथ में सांप उठाकर खेलने लगी। यह देखकर प्रियंका के समर्थक उन्हें दूर रहने के लिए कहने लगे। इस पर प्रियंका ने उन्हें जवाब दिया, वह कुछ नहीं करेगा, आप क्यों घबरा रहे हैं। प्रियंका को अपने बीच देखकर सपेरों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।  हमारे उम्मीदवार मजबूत, भाजपा को जीतने नहीं दें

अखिलेश ने ट्वीट कर साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- 'उन पर 72 साल का बैन लगना चाहिए'

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 'प्रधान जी सवा सौ करोड़ देशवासियों का भरोसा खोकर बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गए हैं. अखिलेश ने मंगलवार को एक ट्वीट के माध्यम से लिखा, विकास' पूछ रहा है. प्रधान जी का शर्मनाक भाषण सुना क्या? 'सवा सौ करोड़' देशवासियों का भरोसा खोकर अब वो बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गये हैं. ये वो नहीं काले धन की मानसिकता बोल रही है. इसके लिए उन पर 72 घंटे नहीं बल्कि 72 साल का बैन लगना चाहिए.  

आजम खां पर चुनाव आयोग ने लगाया फिर से बैन, 48 घंटे तक नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

  समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां पर उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के मामले में मंगलवार को 48 घंटे के लिए प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी गयी। आयोग ने इस महीने आजम पर दूसरी बार इस तरह का प्रतिबंध लगाया है। यह पाबंदी बुधवार सुबह छह बजे से प्रभाव में आएगी। इस दौरान वह कोई जनसभा, रैली या भाषणबाजी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा इंटरव्यू या राजनीतिक बयान भी नहीं दे पाएंगे। इससे पहले इसी महीने 14 अप्रैल को रामपुर के शाहबाद में एक रैली के दौरान आजम खान ने जया प्रदा का नाम लिए बिना बेहद शर्मनाक बयान दिया था। उनके इस बयान पर महिला आयोग ने तुरंत एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। आजम खान के बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 72 घंटों की रोक लगाने का आदेश दिया था।

बाराबंकी में पीएम मोदी बोले, चार चरणों के मतदान में ही विपक्षियों के सपने हुए चकनाचूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी के हैदरगढ़ में जनसभा संबोधित करते हुए चार चरणों के मतदान में भाजपा को भारी समर्थन मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चार चरणों में ही विपक्ष के नेताओं के सपने चूर-चूर हो गए हैं। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि ये महामिलावटी लोग केंद्र में कमजोर सरकार चाहते हैं। ये जितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे है उतने में तो विपक्ष का नेता भी नहीं बन सकते। मोदी ने कहा कि भाजपा को मिले जनसमर्थन से गठबंधन के नेताओं की नींदें उड़ गई हैं। विपक्षी दलों के नेता अब चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि अपनी जमानत बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में एनआरएचएम घोटाला हुआ। स्मारक घोटाला हुआ। चीनी मिल घोटाला हुआ और अब सपा-बसपा मिलकर मुझे रोकने के लिए एक साथ आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन स्वार्थ के लिए किया गया है। इन्हें देश के विकास से कोई लेना देना नहीं। किसी तरह सत्ता मिल जाए बस इसी कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत करते रहें। खूब मेहनत करें। विपक्ष

CBSE बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया, हंसिका, करिश्मा टाॅपर रहीं

सीबीएसई बोर्ड में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उनका परिणाम अधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। CBSE की चेयरमैन अनिता ने घोषणा करते हुए कहा कि 8.7 लड़कियां, 79.5 प्रतिशत लड़के और 83.3% ट्रांसजेंडर पास हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसबार 10 रीजन एग्जाम करवा रहे थे, अगली बार से 16 रीजन में एग्जाम होगा। 12वीं की परीक्षा में कुल 83.4 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। रेकॉर्ड टाइम में नतीजे घोषित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस बार 12वीं की परीक्षा में हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया। इन्होंने 500 में से 499 नंबर हासिल किया है। हंसिका डीपीएस मेरठ रोड की छात्र हैं और गाजियाबाद में रहती हैं। करिश्मा मुजफ्फरनगर की छात्रा हैं। आपको बताते जाए कि परिणाम की संभावित तारीख 13 से 17 मई बताई जा रही थी, लेकिन अब परिणाम तय समय से पहले जारी कर दिया गया है। सभी जोनों का एक साथ रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 5 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस बार CBSE ने सभी जोन्स के नतीजे एकसाथ घोषित कर दिया है। करीब 13 लाख छात्रों ने एग्जाम दि